ताजा तरीन

आयुषी पांडेय अभा शांति प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

सूरजपुर — दिल्ली से संचालित अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदुभूषण दुबे ने मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जोशी की अनुशंसा पर समाज सेवा में अग्रणी रहने वाली मानव सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्षा आयुषी पांडेय को अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ का प्रदेशध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था द्वारा इनको जीव जगत जल- जमीन एवं जंगल की रक्षा व पर्यावरण रक्षा अभियान को छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रत्येक जिले में संचालित करने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है और प्रदेश स्तर पर किसी भी जिले में संगठन विस्तार व पर्यावरण रक्षा कार्यक्रम करने हेतु स्वतंत्र रूप से सक्रीय रहने की अपेक्षा की है। शुरू से ही मेधावी छात्रा रही आयुषी पांडेय (२५वर्षीया) ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि वे इस समय पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से एमबीए अध्ययनरत है। समाजसेवा की प्रेरणा इनको अपनी माँ रीता पांडेय से मिली। कक्षा नवमीं में अध्ययनरत के दौरान ही आयुषी चार बच्चों से नि:शुल्क कोचिंग क्लास शुरू की जिसमें इस समय हाईस्कूल तक के 25 गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देती हैं। इसके अलावा गरीब बच्चों को स्टेशनरी , ड्रेस उपलब्ध कराना , गरीब महिलाओं को सशक्तिकरण हेतु कैम्प लगाकर प्रेरित करना एवं प्रशिक्षण देना भी इनका मुख्य कार्य है। विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा के लिये इन्हें छत्तीसगढ़ गौरव शिक्षा सम्मान के अलावा आयुष मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। भविष्य में उनके लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर आयुषी ने कहा कि वे समाज को एक नई दिशा दिखाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य है कि सब शिक्षित हों , हमारा देश समृद्ध , शिक्षित और प्रभावशाली बनें। गौरतलब है कि सुश्री पांडेय इंग्लिश मीडियम स्कूल मे प्रधानाचार्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जवाबदारी निभाने के बावजूद पौधरोपण , गौ सेवा क्षेत्रों में भी अपनी भागीदारी निभाती हैं। उनके अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर कई संगठन के पदाधिकारियों सहित ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित किया है।

अविनाश राजपूत की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button