कांकेर

अपर कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य एवं संयुक्त कलेक्टर जी.एस.नाग ने आज धान खरीदी केंद्र चंवड़ तथा दुधावा का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीदे गए धान का स्टेकिंग व  डनेज का अवलोकन किया

तथा बारदाना की उपलब्धता एवं किसानों को टोकन ज़ारी करने के संबंध में जानकारी लिया एवं संबंधित खरीदी केंद्र प्रभारी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर वैद्य एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर नाग ने नगर पंचायत नरहरपुर के स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button