जांजगीर-चांपा

कलेक्टर ने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने घुठिया, खोखरा और मेंहदा के उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया,

किसान को माला पहनाकर सम्मानित किया और स्वयं आद्रता मापी से धान के नमी की जांच की, जांजगीर-चांपा, 1 दिसंबर, 2021/ राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज धान का राज्य में सर्वाधिक उत्पादन करने वाले जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नवागढ़ विकासखंड के घुठिया, खोखरा और मेहंदा उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घुठिया उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये किसान को फूल माला पहनाकर उनका सम्मान किया और धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने ग्राम घुठिया के उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में केन्द्र प्रभारी से चर्चा की और आद्रता मापी से स्वयं धान की नमी की जांच कर संतोष जाहिर किया। उन्होंने खोखरा उपार्जन केन्द्र में डाटा एण्ट्री ऑपरेटर से उपार्जन केन्द्र में दर्ज पंजीकृत किसानों की जानकारी ली और एन्ट्री के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी केन्द्रों में उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि पंजीकृत किसानों का धान बेचने में सहयोग करे। धान विक्रय से संबंधित आवश्यक जानकारी और हेल्पलाइन नंबर का फ्लेक्स लगाकर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि खरीदे गए धान की कंप्यूटर में एंट्री और बारदानों की सिलाई उसी दिन हो जानी चाहिए।


कलेक्टर ने कहा कि सभी केन्द्रों में आगामी एक साप्ताह के लिए बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। धान के बिचौलियों और कोचियों से उन्होंने सावधान रहने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि वास्तविक पंजीकृत किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होनी चाहिए। सतत निरीक्षण और धान के अवैध परिवहन पर निगरानी के लिए दल गठित किया गया है। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल का भी सहयोग मिलेगा। निरीक्षण के दौरान जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, प्रभारी खाद्य अधिकारी सहित धान खरीदी से संबंधित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

लाइव भारत 36 न्यूज़ से विजय धिरहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button