कांकेर
जनहानि होने के प्रकरण में आठ लाख रूपये का आर्थिक सहायता स्वीकृत
कुंआ में डूबने और सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 का प्रयोग करते हुए मृतक के आश्रितों के लिए आठ लाख रूपये का आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।
नरहरपुर तहसील के ग्राम बागोड़ निवासी 70 वर्षीय केजईबाई की कुंआ में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वारिस राजेश मरकाम के लिए चार लाख रूपये और ग्राम बरकई निवासी 08 वर्षीय सुहाना मरकाम की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता बुद्धेश्वर और दीपा मरकाम के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार नरहरपुर के माध्यम से किया जायेगा।
विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर