डेढ़ वर्ष पूर्व विक्षिप्त अवस्था में मिली थी महिला,अपनाघर सेवा आश्रम में किया जा रहा था सेवा जतन…देहांत होने पर संस्था के सदस्यों ने किया अंतिम संस्कार।
समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा ग्राम गिरारी(कोरबा) में संचालित अपना घर सेवा आश्रम में निवासरत महिला प्रभुजन “संध्या कुंडू” जी का देहांत हो जाने पर संस्था के सदस्यों ने किया अंतिम संस्कार
संस्था के सदस्यों को दीदी “संध्या कुंडू” डेढ़ वर्ष पूर्व बीमार अवस्था मे कुसमुंडा में मिली थी जिनका अस्पताल में उपचार कराने के पश्चात अपनाघर सेवा आश्रम गिरारी भेज दिया गया था, इस दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा उनके परिजनों को खोजने का काफ़ी प्रयास भी किया गया, लिहाजा उनके किसी भी सगे संबंधियों का पता नहीं चल सका । अपनाघर सेवा आश्रम में आश्रय मिलने पर वहाँ के स्नेह जतन व सेवा से वो काफी खुश थी लेकिन उनका तबियत एकाएक ख़राब हो जाने पर जिला अस्पताल कोरबा में उनका इलाज चल रहा था , जिनका 7 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि ईलाज के दौरान निधन हो गया, जिनका आज डेंगुरनाला मुक्तिधाम में विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर संस्था के जिलाध्यक्ष अविनाश गुप्ता जी व संस्था के सदस्य सौरभ साहू,प्रकाश साहू,यशवंत साहू,आदित्य कोरी, हिमांशु पाटकर,रविन्द्र यादव, हर्ष तिवारी,नीतीश साहू एवं निगम कर्मी रामकुमार मिरी जी उपस्थित रहे!!
इस पुनीत कार्य मे निगम अधिकारी संजय तिवारी जी के द्वारा जेसीबी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित हुई ।।
संस्था द्वारा यह आश्रम पूर्णतः जनसहयोग से संचालित है ।। संस्था का एक ही उद्देश्य है छत्तीसगढ़ को लावारिस मुक्त बनाना और इसके लिए संस्था के सभी निःस्वार्थ सदस्यों द्वारा जोरो सोरों से इस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है
लाइव भारत 36 न्यूज़ से बोधन चौहान