महासमुंद

वृद्धाश्रम संचालन के इच्छुक व्यक्तियों से प्रस्ताव आमंत्रित..

महासमुंद 08 सितम्बर 2021/ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिला मुख्यालय महासमुन्द के दलदली रोड में वृद्धाश्रम संचालित है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि वृद्धाश्रम संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त स्वयं सेवी संस्थाओं से वृद्धाश्रम संचालन के इच्छुक व्यक्तियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। इसके लिए विभागीय वेबसाईट ूूूण्ेूण्बहण्हवअण्पद  में जाकर आवेदन कर सकते है। इसके उपरांत सम्पूर्ण आवेदन समाज कल्याण के जिला कार्यालय महामसुन्द में उपस्थित होकर कार्यालयीन अवधि में जमा कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है।

लोचन चौधरी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button