सद्भावना दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

जिला मुख्यालय कांकेर में आज प्रातः सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों, एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट, पुलिस एवं नगर सैनिक के जवान, खिलाड़ियों सहित युवाओं और बुजुर्गों ने भी भाग लिया।

सद्भावना दौड़ नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से शुरू होकर जिला चिकित्सालय के पास गांधी चौक से होकर पुनः वापस नरहरदेव स्कूल के खेल मैदान में पहुंचकर इसका समापन किया गया।


इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी ने कहा कि हमारा देश में सभी धर्मों व संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहते हैं, इस सद्भावना को हमेशा बनायें रखें तथा देश में शांति व्यवस्था को बनाये रखते हुए विकास के पथ को आगे बढ़ायें। उनके द्वारा इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी गई। बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सद्भावना को हमेशा बनाये रखें तथा एकजुट होकर देश के विकास में भागीदार बनें।


कार्यक्रम में कलेक्टर चन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.एन. बघेल, एसडीएम कांकेर उमाशंकर बंदे, भरत मटियारा, डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी संजय जैन सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।  

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button