जशपुर जिला

नक्शा नवीनीकरण हेतु रोस्टर कार्यक्रम जारी पढिये पूरी खबर …

जशपुरनगर 14 जुलाई 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने नक्शा नवीनीकरण हेतु रोस्टर कार्यक्रम जारी किया है।  जिसके तहत् जिले के 733 ग्रामों का तिथिवार नक्शा नवीनीकरण किया जाएगा। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक मण्डल मनोरा, आस्ता में 15 जुलाई से 21 जुलाई 2021 तक नक्शानवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक मण्डल जषपुर व लोदाम में 22 जुलाई से 28 जुलाई 2021 तक, आरा, कुनकुरी मंे 29 जुलाई से 04 अगस्त 2021 तक, नारायणपुर, गोरिया में 5 अगस्त से 11 अगस्त 2021 तक, फरसाबहार, तपकरा में 12 अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक , कोल्हेनझरिया, बिमड़ा में 19 अगस्त से 25 अगस्त 2021 तक, सरबकोम्बो, सन्ना में 26 अगस्त से 01 सितम्बर 2021 तक, दोकड़ा पत्थलगांव में 2 सितम्बर से 08 सितम्बर 2021 तक, केराकछार, तमता में 09 सितम्बर से 15 सितम्बर 2021 तक, लुड़ेग, बागबहार में 16 सितम्बर से 22 सितम्बर 2021 तक तथा कोतबा राजस्व निरीक्षक मण्डल में 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 तक नक्शा नवीनीकरण हेतु तिथि निर्धारित की गई है। उक्त कार्यक्रम के देखरेख एवं निगरानी के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख जषपुर को नियुक्त किया गया है।

लखन लाल सिंह जिला रिपोर्टर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button