लौह नगरी दल्लीराजहरा मे कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी का आगमन।
बालोद(दल्लीराजहरा):- लौह नगरी दल्लीराजहरा मे कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी के आगमन पर दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया। कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी ने दल्लीराजहरा के बी.एस.पी अस्पताल मे तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर उनकी राह शुरु करी।सांसद मोहन मंडावी का यह भी कहना है की दल्लीराजहरा के बी.एस.पी अस्पताल मे और उजागर लायेंगें और उच्च स्तर तक काम करेंगे यहा पे जो भी कमी हो धीरे धीरे सभी को पुरा करेंगे।इस कार्यक्रम मे लोगों द्वारा कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी को दल्ली राजहरा के विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया जिसे देख सांसद मोहन मंडावी ने पूरा करने का आश्वासन दिया है।
कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के.सी पवार,जिला महामंत्री प्रमोद जैन,जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह,देवलाल ठाकुर एवं भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,मंडल के समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस बात की जानकारी दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री बॉबी छतवाल ने लाइव भारत 36 न्यूज़ को दी।
लाइव भारत 36 न्यूज़
संभागीय ब्युरो
विकास जैन मित्तल