जशपुर जिला
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 23 जून 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें तालाब के पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम झारमुण्डा निवासी स्व.श्री मांझीराम की मृत्यु 30 सितम्बर 2019 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती बुधनी बाई को 4 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
लाइव भारत 36 न्यूज़ से लखन लाल सिंह