जशपुर जिला

खेतों में फसलों को सुरक्षित बचाने के लिए गोठान में पशुओं को लाए गांववासी

जशपुरनगर 20 जून 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज मनोरा विकास खंड के गीधा गोठान में रोका छेका कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामवासियों को अपने फसलों को सुरक्षित बचाने के लिए गोठान में पशुओं को लाने के लिए प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों की फसलों को बचाने के रोका छेका कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। कलेक्टर ने गीधा स्व-सहायता समूह की महिलाओं चंपा, दुर्गा, गुलाब समूह की महिलाओं को मक्का बीज का वितरण किया गया। ताकि गौठान के चारागाह में मक्का का उत्पादन कर सके। इस अवसर पर कृषि अधिकारी और मनोरा जनपद पंचायत सीईओ श्री अनिल तिवारी और ग्रामवासी और समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
कलेक्टर ने ग्रामवासियों को वर्मी कम्पोस्ट खाद और सुपर कम्पोस्ट खाद की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केंचुआ का उपयोग करके किसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली गोबर के वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जा रहा है। सोसायटी के माध्यम से किसान 10 रुपए किलो में खाद खरीदकर इसका उपयोग कर सकते हैं और 6 रुपए में सुपर कम्पोस्ट खाद भी तैयार किया जा रहा है।
गीधा गौठान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन करने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 70 चूजे भी उपलब्ध कराया गया है। और गोठान के चारागाह में साग सब्जी उत्पादन से अच्छी आमदनी अर्जित कर रही है।

लखन लाल सिंह के रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button