कोरबा
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पौधारोपण कर मनाया आदरणीय राहुल गांधी जी का जन्मदिन
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण)के अध्यक्ष श्री मोहितराम केरकेट्टा जी के निर्देशानुसार एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष श्रीमती हरकुमारी बिंझवार जी के नेतृत्व में ब्लॉक के अलग अलग जगहों में
जन जन के नेता आदरणीय राहुल ग़ांधी जी की जन्म दिवस की उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया ,पकरिया नवापारा मे श्रीमती हरकुमारी बिंझवार, सुरेखा कँवर,सोनिया
कुमारी,सुनीता, कँवर, खिकबाई ,अमरीका बाई,सुरीति बाई तारा कँवर एवं ग्राम बैगापाली में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंच प्रकाश दास महंत, वार्ड पंच अशोक कंवर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता पुरन दास,परेवादास ,लक्ष्मीदास,तुलसीदास,धनादास,शांति दास उपस्थित रहे।
लाइव भारत 36 न्यूज़ चैनल कोरबा से बोधन चौहान