Blog

क्षेत्रपाल बाबा मंदिर परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से होगी तार फेंसिंग

रिपोर्टर विनय पटेल

बैरसिया। नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड क्रमांक 4 में क्षेत्रपाल बाबा मंदिर के समीप करीब 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले तार फेंसिंग एवं अन्य मूलभूत आवश्यक निर्माण कार्यों का आज विधिवत नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने भूमिपूजन किया निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगीभूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ सहित पार्षद संजय कुशवाहा, नीरज नामदेव एवं राधे पटेल उपस्थित रहे इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी भी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने वार्डवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया इस अवसर पर क्षेत्र के एक दृष्टिबाधित बच्चे की आवश्यकता को भी गंभीरता से संज्ञान में लिया गया। जनप्रतिनिधियों ने बच्चे को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने की बात कही जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles