सक्ति

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम



गणपति बप्पा के पंडाल में गीतों की बहार, सामूहिक आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह



सक्ती। राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना उत्साह एवं धूमधाम के साथ मोहल्लेवासियों की ऐतिहासिक सहभागिता में संपन्न हुई। वर्षों बाद ऑफिसर्स कॉलोनी में सामूहिक रूप से गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर बच्चों, महिलाओं एवं मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


इस संबंध में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर आचार्य ओमप्रकाश वैष्णव द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना एवं पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक आरती की गई और भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।
मूर्ति स्थापना एवं पूजन के बाद ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी प्रधान आरक्षक तेज कुमार गबेल ने जसगीतों की शानदार प्रस्तुति दी तो वहीं कॉलोनी निवासी रवि यादव के गणेश जी की आरती के साथ भक्तिमय प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और गणेशोत्सव का माहौल भक्तिमय हो उठा। वहीं आज का प्रसाद दिलीप खैरवार द्वारा भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया।
वर्षों बाद सामूहिक गणेशोत्सव, बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह
गौरतलब है कि कई वर्षों बाद ऑफिसर्स कॉलोनी में सामूहिक गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों में विशेष उत्साह है। गणपति पंडाल में बच्चों एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
गणेशोत्सव के आयोजन में खिलावन राठौर, राजकुमार पटेल, हिम्मत राठौर, ओमप्रकाश राठौर, श्याम सोने, केशव बघेल, नरसिंह, रामेश्वर प्रसाद भैना, जे.पी. चंद्रा, बृजेश श्रीवास्तव, समीर बनाफर, प्रवीण चंद्रा, अभिषेक (चिंटू), नरेश, ईश्वर साहू, मूलचंद चंद्रा सहित मोहल्लेवासियों की सपरिवार सक्रिय सहभागिता बनी हुई

Related Articles