बलराम किसान न्याय यात्रा में लगभग 40 गांवों के किसान पहुंचेंगे – 150 ट्रैक्टर होंगे शामिल – 15 सितंबर

भारतीय किसान संघ जिला भोपाल – तहसील बैरसिया / नजीराबाद

संवाददाता विनय पटेल
बैरसिया-भोपाल। भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में बलराम किसान न्याय यात्रा दिनांक 15 सितंबर, दिन मंगलवार को नजीराबाद से प्रारंभ होकर बैरसिया होते हुए भोपाल जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस न्याय यात्रा में लगभग 40 ग्रामों के किसान 150 ट्रैक्टरों के साथ शामिल होंगे। धरना प्रदर्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के दर्जनों गांवों में भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है, जिसमें किसानों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
किसानों की मुख्य मांगें :-
- 2024-25 का लंबित फसल बीमा तत्काल दिया जाए।
- वर्तमान में सोयाबीन में प्राकृतिक आपदा (पीला मोज़ेक) से हुए नुकसान की भरपाई एवं बीमा क्लेम दिया जाए।
- सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदी सुनिश्चित की जाए।
- लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य या भावांतर दिया जाए।
- खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।
भारतीय किसान संघ सभी किसान भाइयों से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर किसान न्याय यात्रा को सफल बनाएं।
किसान शक्ति जागेगी, सारी समस्या भागेगी
जय बलराम!
निवेदक – भारतीय किसान संघ, बैरसिया – नजीराबाद




