युवती की गला काटकर नृशंस हत्या करने वाला आरोपी रामदयाल ध्रुव महासमुंद जिले के झलप-पटेवा क्षेत्र से पुलिस हिरासत में!

धीरेन्द्र साहू
रायपुर::- बलौदाबाजार भाटापारा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।चितावर मर्डर केस का आरोपी पुलिस हिरासत में
जादू-टोना के संदेह व पुराने विवाद पर धारदार हथियार से की गई थी 24 वर्षीय युवती की हत्या घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी को साइबर सेल व लवन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा! पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशों पर आपसी समन्वय व तालमेल से सुलझी अंधी हत्या की गुत्थी! जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अपराध नियंत्रण एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं में त्वरित वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लवन पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम को अंधी हत्या के एक संगीन मामले में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। ग्राम चितावर में युवती की नृशंस हत्या कर फरार हुए आरोपी रामदयाल ध्रुव को लवन पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम द्वारा झलप-पटेवा क्षेत्र (जिला महासमुंद) से सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया गया है।
घटना का विवरण- दिनांक 13 अगस्त 2026 को शाम लगभग 04:30 बजे ग्राम चितावर (थाना लवन) निवासी कु. सतरूपा ध्रुव (उम्र 24 वर्ष) का शव समारीन बाई के घर के पीछे बाड़ी में कुएं के पास खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतका के गले पर किसी धारदार हथियार से प्राणघातक वार कर हत्या की गई थी। प्रार्थी पुनऊराम पटेल की सूचना पर लवन पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 268/2026, धारा 103(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक जांच एवं परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रामदयाल ध्रुव द्वारा पुराने झगड़ा-विवाद एवं जादू-टोना करने के मनगढंत शक के चलते युवती की हत्या की गई थी और घटना के तुरंत बाद वह गांव से फरार हो गया था।
साइबर सेल एवं पुलिस की संयुक्त घेराबंदी व अंतरजिला दबिश:*- हत्या की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु थाना लवन एवं साइबर सेल बलौदाबाजार की विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। साइबर सेल द्वारा आरोपी के भागने के संभावित मार्गों तथा तकनीकी इनपुट्स का बारीकी से विश्लेषण किया गया, जिसमें आरोपी का लोकेशन महासमुंद जिले के सरहदी इलाके में मिलने पर तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया। लवन पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने महासमुंद जिले के झलप-पटेवा क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर घेराबंदी की और फरार आरोपी को कस्टडी में ले लिया। वर्तमान में आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार आदि की बरामदगी व अन्य वैधानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है।अपराध क्रमांक: 268/2026
धारा: 103(1) BNS
हिरासत में लिए गए आरोपी का विवरण:- रामदयाल ध्रुव पिता फूलसिंह ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी नीम चौक, ग्राम चितावर, थाना लवन




