
सारंगढ़/बरमकेला। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की टीम ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मीनारायण पटेल से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। फेडरेशन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के तह संयोजक श्री सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक श्री नंदकिशोर पटेल, सह-संयोजक श्री विजय भारती, श्री भुवन चौहान, श्री महजूदराम, श्री दीपक सहित फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी से कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण तथा शिक्षा विभाग में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।




