बलौदा बाजार

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तर




लाइव भारत 36न्यूज़ से दादू राम साहू

जिला बलौदा बाजार भाटापारा। शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को भाटापारा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से ₹2 लाख रुपयेलिए थे।

पुलिस के अनुसार, राजनांदगांव जिले के बारगांव निवासी डिलेश कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में विरेन्द्र साहू और उसकी पत्नी गामिनी साहू ने उसे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी में ऑपरेटर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। नौकरी के नाम पर आरोपियों ने उससे ₹2,00,000 लिए, लेकिन बाद में नौकरी नहीं लगाई।

शिकायत की जांच के बाद थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 63/2025 के तहत धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही बैंक खाते का स्टेटमेंट और पावर होल्डिंग कंपनी में किए गए ऑनलाइन आवेदन की पावती सहित अन्य दस्तावेज जुटाए गए।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को आरोपी दंपत्ति को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, मेमोरेण्डम कथन में आरोपियों ने नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से ₹2 लाख रुपये लेना स्वीकार किया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. विरेन्द्र साहू, पिता स्व. बालमुकुंद साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-01, एलआईजी-41, सड्डू रायपुर।

2. गामिनी साहू, पति विरेन्द्र साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी महावीर वार्ड भाटापारा/मिर्च चिल्हाटी, अंबागढ़, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-01, एलआईजी-41, सड्डू रायपुर।

पुलिस अधीक्षक  गौरव राय के निर्देशन में भाटापारा शहर पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के मामलों में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Related Articles