डबल इंजन सरकार की सौगात:सेजेस की छात्राओं को मिली साइकिल अब पढ़ाई होगी आसान

लाइव भारत 36न्यूज़ से जिला सावांददाता यशपाल सिंह की रिपोर्ट
कोरबा पोड़ी उपरोड़ा : भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 18.08.2026 को हायर सेकेण्डरी स्कूल सिरमिना (सेजेस) में छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेजेस अध्यक्ष एवं सभापति, जनपद पंचायत पोंडी उपरोडा श्रीमती कमला देवी पेंन्द्रो जी द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
श्री रवि कुमार मरकाम जी
सेजेस उपाध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला कोरबा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री दिवाकर मरकाम जी, जिला कार्यसमिति सदस्य भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्राचार्य श्री आर. के. ओगरे जी एवं शाला परिवार का विशेष सहयोग रहा। प्राचार्य महोदय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रवि कुमार मरकाम जी ने कहा कि “बेटी पढ़े, बेटी बढ़े के संकल्प के साथ सरकार निरंतर काम कर रही है। हमारी बेटियां शिक्षित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।




