हमारा केसला सिर्फ गांव नहीं, हमारा अपना परिवार है* *हरेली पर उपसरपंच अरुण कुमार यादव का दिल छू लेने वाला संदेश

संवाददाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज़
जिला कोरबा केसला। हरेली तिहार के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केसला के उपसरपंच श्री अरुण कुमार यादव ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि केसला उनके लिए सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि अपना परिवार है और यहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की खुशी उनके लिए बेहद मायने रखती है।
अरुण कुमार यादव ने कहा कि “गांव की असली खुशहाली तभी है, जब हर घर में सुख-शांति हो, किसान खुशहाल हों, बुजुर्गों को सम्मान मिले, युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो।”
उन्होंने कहा कि हरेली हमारी मिट्टी, खेती-किसानी, प्रकृति और छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ा पर्व है। यह हमें अपनी परंपराओं को संजोने और किसान व प्रकृति के सम्मान की प्रेरणा देता है।
उन्होंने ग्रामवासियों से एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी परिवार की खुशी पूरे गांव की खुशी बने और किसी के दुख में पूरा गांव उसके साथ खड़ा हो—यही केसला की पहचान होनी चाहिए।
अंत में उन्होंने कहा, “हरेली की हरियाली हमारे खेतों के साथ-साथ हमारे रिश्तों में भी बनी रहे। हर घर में खुशियां आएं और हमारा केसला हमेशा प्रेम, भाईचारे और विकास के साथ आगे बढ़े—यही मेरी दिल से कामना है।”
ग्राम पंचायत केसला के समस्त ग्रामवासियों को सपरिवार हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।




