Blog

भारतीय किसान संघ की भोपाल जिला बैठक: हर गांव तक पहुंचेगा संगठन, सदस्यता अभियान पर जोर मोहिनी मोहन मिश्रा

रिपोर्टर: विनय पटेल

भोपाल। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को भोपाल जिले की बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक में संगठन के आगामी कार्यों की समीक्षा की गई। मोहिनी मोहन मिश्र ने कहा कि भारतीय किसान संघ को अब प्रत्येक गांव तक पहुंचाना है। इसके लिए जिले के हर कार्यकर्ता को गांव-गांव प्रवास करना होगा और प्रत्येक गांव में ग्राम इकाई बनाकर सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने काम से संतुष्ट होना चाहिए। साथ ही अपने क्षेत्र में किए गए काम का स्पष्ट ब्यौरा रखना चाहिए, ताकि संगठन को पता चल सके कि धरातल पर कितना काम हुआ है।
मोहिनी मोहन मिश्र ने आगामी वर्ष में सदस्यता अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। किसानों की समस्याओं को जमीनी स्तर से उठाकर समाधान तक पहुंचाना ही संघ का उद्देश्य है।

बैठक में दिए 3 मुख्य निर्देश:

  1. जवाबदेही: हर कार्यकर्ता यह तय करे कि वह अपने काम से कितना संतुष्ट है
  2. रिपोर्टिंग: अपने क्षेत्र में कितना काम हुआ, इसका हिसाब रखें
  3. जमीनी काम: सिर्फ बैठक नहीं, गांव में धरातल पर कितना काम हुआ यह जरूरी है

बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सिंह ठाकुर, संभाग उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर, संभाग सह मंत्री राघवेंद्र रावत, संभाग सदस्य केसरी सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत सहित जिला कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन “जय बलराम” के उद्घोष के साथ हुआ।

Related Articles