Blog

भोपाल-बैरसिया मार्ग होगा फोरलेन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। लंबे समय से भोपाल-बैरसिया रोड को फोरलेन बनाने की मांग की जा रही थी। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री की मांग पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस रोड को फोरलेन बनाने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा सीएम ने सांदीपिनी ठाकुर लाल सिंह स्कूल के लोकापर्ण के दौरान की है। इस सड़क के बनने के बाद यह रास्ता बहुत सुगम हो जाएगा
सीएम मोहन यादव ने बैरसिया में नवनिर्मित संदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एक समय था, जब फट्टी लेकर स्कूल जाना पड़ता। आज सर्व सुवधा युक्त स्कूल हमने बना दिये है। हमारी सरकार की मंशा है कि बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कोई डॉक्टर बने, कोई अच्छा किसान बने, कोई अच्छा नेता बने। इसके अलावा यह जरूर नहीं है कि आप सिर्फ सरकारी नौकरी ही करना है, हमारी मंशा है कि आप नौकरी देने वाले बने।
इस नए विद्यालय भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। संदीपनी विद्यालय भवन का निर्माण विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और आधुनिक शिक्षण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। भवन में विशाल एवं सुसज्जित कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था तथा खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं।
कार्यक्रम के पूर्व सीएम मोहन यादव का रोड शो किया। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने मंच बना कर पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने भी जनता जनार्दन पर पुष्प वर्षा की

Related Articles