सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम पंचायत कमरीद में छोटे नाले पर बाढ़, आवागमन पूरी तरह बाधित

बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरीद के छोटे नाले में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह मार्ग सिंगारपुर, बमनीपाली, बरमपुरा, कसहीपाली सहित ग्राम पंचायत कमरीद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।

आज सुबह से नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण लोगों का आना-जाना बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों को दैनिक कार्यों, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए तथा पानी कम होने तक लोगों को नाले को पार करने से रोका जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।

Related Articles