कोरबा

ग्राम पंचायत छिंदिया के सचिव की निष्क्रियता से रुके विकास कार्य, जनपद सदस्य ने कलेक्टर से की शिकायत



जिला संवाददाता यशपाल सिंह की रिपोर्ट

जिला कोरबा पोड़ी उपरोड़ा/छिंदिया ग्राम पंचायत छिंदिया में सचिव की लगातार लापरवाही और उदासीन कार्यशैली के कारण पंचायत के जरूरी विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। इस मामले को लेकर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-05 सि रमिना कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। 

शिकायत पत्र में कहा गया है कि सचिव के रोज-रोज के गैरहाजिर रहने और काम में रुचि न लेने की वजह से पंचायत से जुड़ी कई योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। 

*किन योजनाओं पर पड़ा असर* 
– *15वां वित्त आयोग की राशि* का उपयोग नहीं हो पा रहा 
– *पेंशन, DMF, आंगनबाड़ी और PDS भवन* से जुड़े काम रुके हुए 
– गांव में होने वाली *बैठकें और जरूरी कार्य* समय पर नहीं हो रहे 
– ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा 

जनपद सदस्य ने कलेक्टर से मांग की है कि वर्तमान सचिव को हटाकर पंचायत में *नए सचिव की तत्काल पदस्थापना* की जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। 

शिकायत में यह भी कहा गया कि सचिव की निष्क्रियता के कारण पंचायत का पूरा तंत्र प्रभावित हो रहा है और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। 

अब कलेक्टर कार्यालय से इस मामले में क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Related Articles