सारंगढ़ बिलाईगढ़

नवपदस्थ एसपी सुनील शर्मा से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, जनहित के विषयों पर हुई चर्चा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ताराचंद देवांगन ने श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं समन्वय और मजबूत होगा।

भेंट के दौरान शहर एवं जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के विषयों, कानून व्यवस्था, यातायात, नागरिक सुरक्षा तथा प्रशासनिक समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात भी कही।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, उमेश केशरवानी, पुरुषोत्तम साहू, राधेश्याम जायसवाल, संजय दुबे, विनोद भारद्वाज, अश्वनी चंद्रा, हेमंत चंद्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles