Blog

गौरव ग्राम रलिया से बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 45 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

संवाददाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज़

हरदी बाजार श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के पावन वातावरण के बीच गौरव ग्राम रलिया एवं आसपास के गांवों से बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु 45 श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र श्री अमरनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय बाबा अमरनाथ” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर ग्राम पंचायत रलिया के सरपंच श्री विष्णु बिंझवार, पंच श्री रामनारायण पटेल एवं समाजसेवी श्री मुकेश राठौर ने श्रद्धालुओं का पुष्प एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके पश्चात हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को विधिवत रवाना किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के परिजनों एवं ग्रामीणों ने बाबा बर्फानी से सभी यात्रियों की कुशल यात्रा एवं सकुशल वापसी की प्रार्थना की। धार्मिक उत्साह और भक्ति से सराबोर इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से राजेंद्र पटेल, रामनारायण पटेल, सचिन राठौर, विकास राठौर, बसंत कंवर, अरुण महंत, कमल पटेल, लक्की राठौर, देवीराम पटेल, अमन यादव, अश्वनी, गौरव राठौर, प्रकाश कंवर, विकास यादव, विकास, सरिता यादव, पूजा राठौर, चंचल कंवर, लाला, संध्या, छोटू, रश्मि राठौर, शैल राठौर, जवाहर राठौर, विनीता, कमलेश्वरी, कमलेश्वरी कंवर, संदीप, उषा पैकरा, माही कंवर, उषा, प्रतिमा सहित कुल 45 श्रद्धालु शामिल रहे।

श्रद्धालुओं के उत्साह, ग्रामीणों की शुभकामनाओं और भोलेनाथ के जयघोष के साथ रवाना हुआ यह पहला जत्था क्षेत्रवासियों के लिए आस्था, एकता और धार्मिक विश्वास का प्रेरणादायी संदेश लेकर निकला।

Related Articles