कनकबीरा चौकी में गणेश उत्सव को लेकर शांति बैठक संपन्न

कनकबीरा। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कनकबीरा चौकी में शांति बैठक आयोजित की गई। चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर ने चौकी क्षेत्र के नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों के साथ बैठक कर आवश्यक चर्चा की।
बैठक में गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर ने DJ संचालकों से निर्धारित एवं कम आवाज में DJ बजाने की अपील की, ताकि ध्वनि प्रदूषण से आम नागरिकों, बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को परेशानी न हो। साथ ही गणेश उत्सव के दौरान कीर्तन-भजन तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग को प्राथमिकता देने की अपील की गई।
पुलिस ने सभी गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पर्व को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं गणेश उत्सव समितियों ने पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आज के शांति बैठक में प्रतीक पटेल ,तेज लाल बरीहा,हीरा लाल थूरिया जगेश्वर चौहान , मानू मेहर अनिल थुरिया ,भुनेश्वर थुरिया ,कान्हा किशोर ,और गणमान्य नागरिक के साथ समस्त पुलिस स्टॉप उपस्थित रहे।




