कोरबा: भाजपा आदिवासी मोर्चा का परिचयात्मक व डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म प्रशिक्षण संपन्न

जिला ब्यूरो यशपाल सिंह की रिपोर्ट
*कोरबा* :भाजपा जिला कोरबा की परिचयात्मक बैठक एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों से संगठन को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग सह संगठन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संजय शर्मा तथा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुल सिंह कँवर उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आदिवासी समाज तक पहुंचाने और डिजिटल प्लेटफार्म के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेंद्र मरकाम व राजेंद्र राठिया, जिला उपाध्यक्ष रवि मरकाम, राम शरण तंवर, अनीता सिंह कँवर, पुष्पा देवी, संजू सिंह धुर्वे, जिला मंत्री रामकुमार सोनिकर, आरती सिंह, कार्यालय प्रभारी अमल सिंह एवं मीडिया प्रभारी रुपेश शांडिल्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लखन सिंह, रामप्रसाद उइके, सागर मार्को, छत्र पाल पैकरा, जगबीर पैकरा, मनाराम बियार, मंगल गोंड सहित वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ता धनंजय बिंझवार, कुशाल सिंह कँवर, धर्मपाल कँवर, ज्ञानिक राठिया, अमृतलाल तंवर, हरी कँवर, प्यारा सिंह कँवर ने भाग लिया।
बैठक में डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष कुल सिंह कँवर ने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।




