Blog

दीपावली एवं ग्यारस पर भारतीय किसान संघ ने किया पत्रकार मिलन समारोह, किसान हितों पर हुई सार्थक चर्चा


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। दीपावली एवं ग्यारस के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय किसान संघ द्वारा पत्रकारों के सम्मान एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृषक रेस्ट हाउस, कृषि उपज मंडी, बैरसिया में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पत्रकार साथियों से किसान हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की तथा भारतीय किसान संघ की आगामी गतिविधियों एवं संगठन की कार्ययोजनाओं की जानकारी साझा की।
समारोह में क्षेत्र के सभी सम्मानित पत्रकार साथियों ने सहभागिता की। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सहयोग की भावना के साथ किसान हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और किसानों की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।दीपावली की शुभकामनाओं और आत्मीय संवाद के बीच आयोजित यह मिलन समारोह पत्रकारों एवं किसान संगठन के बीच बेहतर समन्वय और आपसी विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी विनय पटेल के नेतृत्व में किया गया। अंत में सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles