छत्तीसगढ़

माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों को दिया स्वल्पाहार और उपहार

बरमकेला// शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुखापाली में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सामूहिक प्रार्थना उपरांत योग और व्यायाम कराया गया और चाचा नेहरू जी की प्रतिमा को दिए और नारियल से पूजन अर्चन , माल्यार्पण किया गया और चाचा नेहरू जी के जीवन परिचय से अवगत कराया गया। तत्पश्चात बच्चों के प्रिय मजेदार खेल खेलाया गया । बच्चों को स्वल्पाहार के रूप में भजिया और केले दिया गया और उपहार स्वरूप एक- एक पेन दिया गया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल, शिक्षिका गायत्री सिदार, शिक्षक भूपेश नायक, शिक्षक धरणीधर सिदार, शिक्षिका योगेश्वरी सिदार और सभी बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles