उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी मदिरा परिवहन करने वाला गिरफ्तार

लाइव भारत 36 न्यूज़ चारामा से टिकेश्वर देवांगन
जिला कांकेर चारामा उजियारा अभियान के तहत थाना चारामा पुलिस ने अवैध रूप से देशी मदिरा बिक्री हेतु परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 नग देशी प्लेन मदिरा 7.200 बल्क लीटर, कीमती 4000/- रू एवं नगदी 300 रू जप्त किया गया है

पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई
जानकारी के अनुसार दिनांक 25.10.26 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। घेराबंदी कर वाहन चालक दिनेश साहू पिता स्व. चुनरूराम साहू उम्र 40 साल निवासी तेलगरा थाना चारामा को पकड़ा गया। तलाशी में 40 नग देशी मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 7.200 बल्क लीटर और स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 8132 जप्त की गई
कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि दुष्यंत दीवान, आर. सत्यनारायण सलाम, आर. श्याम गावड़े का विशेष योगदान रहा



