किसानों की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उठाए खाद-बीज, बिजली, ई-टोकन और फसल बीमा के मुद्दे
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।।भारतीय किसान संघ, भोपाल जिले के प्रतिनिधिमंडल की बैठक शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राजस्व, विद्युत, कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता और मंडी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में ई-टोकन व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, फसल बीमा योजना और मंडी व्यवस्था में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने किसानों को खाद की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, बिजली कटौती की समस्या दूर करने और लंबित फसल बीमा क्लेम का शीघ्र भुगतान कराने की मांग रखी।ई-टोकन प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर प्रतिनिधिमंडल ने ई-टोकन व्यवस्था को किसानों के लिए सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता बताई। संघ ने कहा कि किसानों को कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही खाद-बीज वितरण व्यवस्था में सुधार, निर्बाध बिजली आपूर्ति और मंडियों में किसानों की समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान देने की मांग की गई। संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
सभी विभागों को समन्वय से काम करने के निर्देश
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयसीमा में निराकरण किया जाए। बैठक में किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने और विभागीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा हुई।

ये अधिकारी और किसान संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, एडीएम प्रकाश नायक, एसडीएम विनोद सोनकिया, एसडीएम शिवांगी बघेल, कृषि उपसंचालक सुमन प्रसाद तथा कोऑपरेटिव सेंट्रल बैंक से गीतेश लिल्होरे और डी. नवनीत गुप्ता ,मंडी सचिव सुनील कुमार भालेकर वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सूरत सिंह आर्य, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय किसान संघ की ओर से प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल, प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत, संभाग महामंत्री वेद प्रकाश दांगी, जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी, जिला प्रचार प्रमुख विनय सिंह पटेल, भरत सिंह मीणा और कुबेर सिंह मीणा सहित हुजूर तहसील अध्यक्ष अखिलेश मीणा, शैतान सिंह राजपूत, शिवराज सिंह, कुबेर सिंह राजपूत, लोकेश मीणा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




