छत्तीसगढ़

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विशेष पंजीयन शिविर आयोजित


डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला में छात्र-छात्राओं को दी गई ऑनलाइन पंजीयन की जानकारी
बरमकेला।भारत निर्वाचन आयोग एवं संबंधित कार्यालय के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय, बरमकेला में मतदाता सूची में नाम पंजीयन कराने के उद्देश्य से विशेष शिविर तिथि 10/10/1026 को आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
शिविर में बरमकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर एवं शहरी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे। इस दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीयन के लिए प्रोत्साहित करते हुए पंजीयन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया।
स्थानीय बीएलओ ने छात्र-छात्राओं के पास स्वयं पहुंचकर पंजीयन फॉर्म भरने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र विद्यार्थियों का मतदाता सूची में पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर नोडल प्राध्यापक ए.के. गुप्ता, नंदकिशोर पटेल, किशोर कुमार नायक, दुखदाई, पुष्पा यादव, दिलीप कुमार सिदार, निर्मला पटेल, हबीबन निशा एवं हरिप्रिया नायक सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय परिवार ने इस पहल को युवा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles