Blog

बैरसिया में मिलावटी मावा- मिष्ठान बिक्री के साथ होटलों में घरेलू लाल सिलेंडरो का हो रहा उपयोग ।


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया गणेश चतुर्थी से दीपावली तक लगातार तीज त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। इस दौरान मिलावटी मिठाई, मावा, दूध, पनीर, दही सहित अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री के साथ होटलों में खुलेआम घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग भी बढ़ जाता है। नगर के जागरूक लोगो ने जिला प्रशासन से खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच दलों से त्योहारों से पहले बैरसिया सहित आसपास के रेस्टोरेंट और मावा – मिठाई की दुकानों की नियमित जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों की मांग है कि खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच की जाए, ताकि मिलावट की आशंका पर समय रहते कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही रेस्टोरेंट और होटलों में इस्तेमाल हो रहे घरेलू (लाल ) गैस सिलेंडरों की भी जांच की मांग उठ रही है। जागरूक लोगो का कहना है कि घरेलू अथवा व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग नियमों के अनुसार हो रहा है या नहीं, इसकी जांच संबंधित विभाग द्वारा समय समय पर की जानी चाहिए। अब देखना होगा कि खाद्य नगरिक सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य पदार्थों व घरेलू लाल LPG गैस सिलेंडर के दुरुपयोग के विरुद्ध क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles