रायगढ़ में देव स्वीट्स पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22500 रुपए का मिठाई सामान जब्त

लाइव भारत 36न्यूज़ से जिला रायगढ़ से सातधनु सारथी
जिला रायगढ़। नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर महोदय एवं उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायगढ़ के आदेशानुसार सोनूमुड़ा स्थित देव स्वीट्स में खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान दूध के स्थान पर दूध पाउडर और वनस्पति तेल से बना पेड़ा, चमचम एवं अन्य मिठाइयों का निर्माण किए जाने की बात सामने आने पर कार्रवाई की

जांच के दौरान मिठाइयों के पैकेट पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और पता सहित आवश्यक जानकारी अंकित नहीं पाई गई। मौके पर तैयार सभी उत्पादों को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई में करीब 15 पेटी, लगभग 22500 रुपये कीमत का माल जब्त किया गया।
साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 15 दिनों का समय दिया गया है।

खाद्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया है कि अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखें, शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ अलग-अलग रखें, अखबार के कागज का उपयोग बिल्कुल न करें तथा आवश्यक खाद्य लाइसेंस बनवाएं।कार्यवाही के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के helpline number आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं 9340597097.




