
संवाददाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज
रलिया। छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति, कृषि परंपरा और गांव के जनजीवन से गहराई से जुड़ा हरेली तिहार पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी पावन अवसर पर ग्राम पंचायत रलिया के सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों ने समस्त ग्रामवासियों को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सरपंच श्री बिष्णु बिंध्यराज ने कहा कि हरेली केवल पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, किसान जीवन और प्रकृति के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

जनपद सदस्य श्रीमती नेहा तंवर ने कहा कि हरेली का पर्व हमें अपनी मिट्टी, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जोड़े रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी परिवारों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

हाई स्कूल रलिया के विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश राठौर ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं। हरेली तिहार गांव की एकता, भाईचारे और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

उपसरपंच श्री प्रदीप राठौर ने कहा कि हरेली तिहार हमारी ग्रामीण संस्कृति और कृषि जीवन की आत्मा से जुड़ा पर्व है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की।

वहीं वार्ड क्रमांक 06 की पंच श्रीमती सुनीता राठौर ने भी ग्रामवासियों को हरेली तिहार की शुभकामनाएं देते हुए सभी के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।

ग्राम पंचायत रलिया के समस्त जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि—हरेली तिहार हमारी माटी, हमारी संस्कृति और हमारी पहचान का पर्व है। आइए, इस पावन अवसर पर हम अपनी परंपराओं को संजोते हुए गांव में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करें।
समस्त ग्राम पंचायत रलिया परिवार की ओर से ग्रामवासियों को हरेली तिहार की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं।




