छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद विद्यालय सिरमिना में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ शाला प्रवेश उत्सव

जिला ब्यूरो यशपाल सिंह की रिपोर्ट

कोरबा/सिरमीना :शिक्षित सिरमिना – विकसित कोरबा_ के संकल्प के साथ आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, सिरमिना, विकासखंड पोड़ीउपरोड़ा में शाला प्रवेश उत्सव 2026 गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के आत्मीय स्वागत से हुई। अतिथियों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं मिष्ठान वितरण कर विद्यालय परिवार में स्वागत किया गया।

गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अजजा मोर्चा जिला कोरबा श्री रवि कुमार मरकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री राज कुमार ओगरे ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं SMDC अध्यक्ष श्रीमती कमलादेवी पेंद्रो, जिला पंचायत सदस्य एवं गोंगपा जिला अध्यक्ष श्री विद्वान सिंह मरकाम, सरपंच श्रीमती कैलाश श्याम तथा जिला कार्यसमिति सदस्य अजजा मोर्चा एवं पूर्व सरपंच श्री दिवाकर मरकाम उपस्थित रहे।

इसके अलावा उपसरपंच छिंदिया श्री राजकुमार कुशल, पूर्व सरपंच श्री ललित उइके एवं पालक प्रतिनिधि श्री परस राम कुशरो भी अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अतिथियों ने दिए प्रेरणादायी उद्बोधन

मुख्य अतिथि श्री रवि कुमार मरकाम ने कहा कि “शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है। डबल इंजन की सरकार हर बच्चे को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक और मध्याह्न भोजन उपलब्ध करा रही है। हमें बाबा साहेब के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के सपने को साकार करना है।”

जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम ने बच्चों से पढ़ाई के साथ अपनी संस्कृति और भाषा से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा – “गोंडी-हल्बी बचाओ, शिक्षा बढ़ाओ।”

SMDC अध्यक्ष श्रीमती कमलादेवी पेंद्रो ने पालकों को आश्वस्त किया कि “SMDC का पूरा ध्यान स्कूल की व्यवस्था सुधारने पर है। आपके बच्चे सुरक्षित हाथों में हैं।”

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती कैलाश श्याम ने कहा कि पंचायत हर बच्चे की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं नव प्रवेशी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री अमृत कोराम द्वारा किया गया, वहीं अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री राज कुमार ओगरे ने किया।

इस प्रवेश उत्सव ने गांव में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

Related Articles