Blog
भारतीय किसान संघ जिला सीहोर का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न

स्थान: श्री कुंज रिसोर्ट पचामा, सीहोर
रिपोर्टर विनय पटेल

भोपाल भारतीय किसान संघ जिला सीहोर द्वारा आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 3अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर 4 अगस्त 2026 को शाम 4:00 बजे समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से लगभग 100 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण के साथ-साथ जिले की सभी तहसीलों की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:
1संगठन की रीति-नीति: संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के समक्ष रखे।
- कार्य पद्धति का प्रशिक्षण: कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक तीनों आयामों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
- वार्षिक कार्यक्रम: किसान दिवस, गौ माता पूजन, भारत माता पूजन एवं स्थापना दिवस जैसे संघ के वार्षिक कार्यक्रमों को प्रत्येक ग्राम समिति में जाकर मनाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रमों में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
- संकल्प: बैठक में स्वदेशी अपनाने एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। वर्ष 2026-27 के लिए जिले में 2,20,000 नई सदस्यता करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
मार्गदर्शन:
- *श्री भरत जी पटेल, संगठन मंत्री, मध्यभारत प्रान्त *श्री शिवनंदन रघुवंशी, प्रांत महामंत्री मध्यभारत प्रान्त
- *श्री सूरज सिंह ठाकुर, प्रांत जैविक प्रमुख: * श्री राहुल जी धूत प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख मध्यभारत प्रान्त।
अभ्यास वर्ग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें गांव-गांव जाकर किसान हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
*जारीकर्ता
भारतीय किसान संघ, जिला सिहोर।




