Blog

बंद वृद्धावस्था पेंशन सहित जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

लाइव भारत प्रतिनिधि बैरसिया

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच माह से बंद वृद्धावस्था पेंशन को पुनः प्रारंभ करने, पेंशन राशि बढ़ाने तथा अन्य जनहित की मांगों को लेकर वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री ने एसडीएम बैरसिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र के बुजुर्गों, महिलाओं एवं आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई।
बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले पांच माह से सैकड़ों बुजुर्ग महिला-पुरुषों की वृद्धावस्था पेंशन बंद होने से उन्हें गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री ने बताया कि कई बुजुर्गों के लिए ₹600 प्रतिमाह की पेंशन ही जीवन-यापन का एकमात्र सहारा है, लेकिन पिछले पांच माह से भुगतान नहीं होने के कारण उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि वर्तमान महंगाई को देखते हुए वृद्धावस्था पेंशन की राशि ₹600 से बढ़ाकर ₹1500 प्रतिमाह की जाए।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के नए आवेदन पुनः शुरू करने, लाड़ली बहना योजना में नए आवेदन स्वीकार करने, वार्ड क्रमांक 13 के पात्र नागरिकों को आवासीय पट्टे उपलब्ध कराने तथा वार्ड से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि बंद वृद्धावस्था पेंशन योजना को तत्काल प्रारंभ कर पिछले पांच माह का लंबित भुगतान एकमुश्त किया जाए तथा सभी लंबित जनहित के मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए।
चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि 15 दिवस के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस बैरसिया के कार्यकर्ता जनहित में बैरसिया तहसील कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles