बैरसिया: दूषित पानी की समस्या का हुआ समाधान, लापरवाही पर एक्शन और सुधार के साथ लौटी पेयजल सेवा

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा प्रशासन का ‘एक्शन मोड’: फिल्टर प्लांट की सफाई के बाद नलों से बही स्वच्छ जल की धार ,धरातल पर सक्रिय नेतृत्व: कुलदीप सिंह राठौड़ केवल कार्यालय से निर्देश देने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि स्वयं फिल्टर प्लांट पर पहुंचकर पूरी सफाई प्रक्रिया की निगरानी की। उनकी व्यक्तिगत उपस्थिति ने काम में गति लाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने में बड़ी भूमिका निभाई।

क्या था मामला
बीते दो दिनों से नगर में दूषित जल आपूर्ति की समस्या का सामना कर रहे निवासियों के लिए अब राहत की खबर है। भारी बारिश के चलते फिल्टर प्लांट तक पहुंचे गंदे पानी की समस्या का नगर पालिका प्रशासन ने न केवल त्वरित समाधान किया है, बल्कि जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कड़े कदम भी उठाए हैं। प्रशासनिक सक्रियता: एसडीम का दौरा । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, एसडीम आशुतोष शर्मा ने स्वयं फिल्टर प्लांट पहुंचकर औचक निरीक्षण किया था।
एसडीम आशुतोष शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष की संवेदनशीलता और सीएमओ की सख्त कार्रवाई नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, कुलदीप सिंह राठौड़ ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और स्वयं पूरे कार्य की मॉनिटरिंग की। अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ ने जन-हित को सर्वोपरि रखते हुए स्पष्ट किया कि आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं, सीएमओ राजेंद्र सक्सेना ने फिल्टर प्लांट में बरती गई लापरवाही को देखते हुए एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई स्पष्ट करती है कि नगर पालिका अपनी सेवाओं के प्रति अत्यंत सजग है। स्वच्छता की बहाली एसडीम आशुतोष शर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राठौड़ और सीएमओ राजेंद्र सक्सेना की सक्रिय चौकसी के चलते फिल्टर प्लांट की सफाई और कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया गया। अब नगर के नलो में साफ और स्वास्थ्यवर्धक पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर की गई इस त्वरित पहल और कड़े एक्शन की नगर वासियों ने सराहना की है। नगरपालिका ने यह सुनिश्चित किया है कि आगामी दिनों में भी बारिश के दौरान जल की गुणवत्ता की कड़ी निगरानी की जाएगी ताकि शहरवासियों को कोई असुविधा न हो।।




