रामलाल चौहान ने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रामलाल चौहान ने सोमवार को आयोग कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोग के उपाध्यक्ष श्री वेदराम मनहरे तथा सदस्य श्री सौरभ सिंह जागृत, श्री दुर्गा महेश्वर एवं श्री दयावंत धर बांधे उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहब, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, भाजपा के महामंत्री श्री यशवंत जैन, आरंग पूर्व विधायक एवं भाजपा के महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय, धरसीवां विधायक श्री अनुज शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री राजेन्द्र नायक, चर्मकार बोर्ड अध्यक्ष श्री ध्रुव कुमार मिर्धा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
समारोह में सरायपाली के पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल, धरसीवां के पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, महासमुंद के पूर्व विधायक श्री विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा किसन पटेल, महासमुंद भाजपा जिला प्रभारी श्री जयंती पटेल, धमतरी भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल, महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती पुष्पलता चौहान, पूर्व अनुसूचित जाति आयोग सदस्य श्री पुनीत राम चौहान सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजजन, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण के बाद श्री चौहान ने कहा कि उन्हें सौंपे गए इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व का निर्वहन वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ संविधान के मूल्यों के अनुरूप करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, न्याय एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, अधिकार एवं संवैधानिक संरक्षण की भावना पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री रामलाल चौहान ने पदभार ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजजनों, शुभचिंतकों तथा आयोग के अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




