कोरबा

ग्राम पंचायत कोरबी खजूरपारा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन संपन्न



विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किया श्रीफल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

जिला ब्यूरो यशपाल सिंह की रिपोर्ट

*कोरबा /पोड़ी उपरोड़ा* क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए बुधवार को कोरबी  खजूरपारा पहुंच मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस कार्य का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधायक श्री मरकाम ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

*जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति* 

इस अवसर पर कोरबा जिला पंचायत के क्षेत्रीय सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विद्वान सिंह मरकाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राय सिंह मरकाम जी, क्षेत्रीय जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति कुंती दिनेश केराम जी, ग्राम पंचायत कोरबी के सरपंच श्री राजू राम जी सहित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष भी शामिल हुए। सभी ने इस विकास कार्य के लिए विधायक और शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

*ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी* 

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में खजूरपारा पहुंच मार्ग पर पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुलिया निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से प्रयासरत थे।

भूमिपूजन के बाद विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि “क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। खजूरपारा की यह पुलिया बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि कृषि उत्पादों के बाजार तक पहुंचने में भी किसानों को सुविधा मिलेगी। शासन की योजनाओं का लाभ हर गांव तक पहुंचे इसके लिए हम निरंतर काम कर रहे हैं।”

उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए ताकि आगामी मानसून से पहले ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

*पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह* 

कार्यक्रम के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने “गोंडवाना गणतंत्र पार्टी  में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। जिलाध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम के अंत में सरपंच श्री राजू राम जी ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पुलिया के बन जाने से खजूरपारा और आसपास के 4-5 गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles