sakti

मालखरौदा जनपद पंचायत में “विकसित भारत ग्राम योजना” पर प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न


जिला सक्ति मालखरौदा, 30 जून 2026: आज दिनांक 30/06/2026 को आदरणीय  आयुक्त महोदय, जिला प्रशासन और जनपद सीईओ सर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन* में जनपद पंचायत मालखरौदा के सभा कक्ष में _विकसित भारत ग्राम योजना (VB-GRAMG)_ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

योजना की मुख्य जानकारी:
यह अधिनियम 1 जुलाई 2026 से पूरे भारत में एक साथ लागू होगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवार को प्रतिवर्ष 125 दिवस के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।

कार्यक्रम अधिकारी श्री  चंद्रशेखर सूर्यवंशी  द्वारा _VB-GRAMG_ की *चार मुख्य श्रेणियों* और उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई:
1. जल संरक्षण एवं जल संवर्धन तालाब गहरीकरण, सोक पिट, चेक डैम निर्माण
2. आधारभूत संरचना विकास  सड़क, पुलिया, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन निर्माण 
3. आजीविका संवर्धन  पशुपालन, मत्स्य पालन, स्व-सहायता समूह को बढ़ावा
4. आपदा प्रबंधन: बाढ़-सूखा से बचाव हेतु संरचनाएं, आपातकालीन योजना

*कार्यशाला के अन्य मुख्य बिंदु:*
– *ग्राम पंचायत प्लानिंग:* विकसित ग्राम पंचायत की योजना कैसे बनाएं और कार्यों की प्राथमिकता कैसे तय करें, इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
– *कार्य प्रस्ताव प्रक्रिया:* कार्य योजना के अनुसार ग्राम विकास हेतु कार्यों का प्रस्ताव भेजने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
– *श्रमिक हित:* समय पर रोजगार उपलब्ध न होने पर *बेरोजगारी भत्ता* तथा मजदूरी भुगतान में विलंब होने पर *मुआवजा* दिए जाने के प्रावधान की जानकारी दी गई।

*उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:*
इस कार्यशाला में कार्यक्रम अधिकारी *श्री चन्द्रशेखर सूर्यवंशी *, सहायक प्रोग्रामर,  समस्त तकनीकी सहायक (TA), शाखा प्रभारी, सचिव एवं समस्त रोजगार सहायक उपस्थित रहे।