राज्य एससी आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार का नजीराबाद में हुआ भव्य स्वागत…

किसानों ने की नजीराबाद कृषि उपज मंडी शुरू करने की मांग…
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया–मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का पदभार ग्रहण उपरांत नजीराबाद में प्रथम आगमन पर संत रविदास मंदिर निर्माण समिति एवं ग्रामीण जनों द्वारा नजीराबाद सामुदायिक भवन में भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि बारेलाल अहिरवार शनिवार को गुना जिले के दौरे पर रहेंगे जिसमें गुना सहित आरोन नगर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।वहीं इस दौरान गुना जाते समय नजीराबाद में उन्होंने ग्रामीण जनों, किसानों सहित संत रविदास मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की जिसमें किसानों द्वारा नजीराबाद कृषि उपज मंडी को शुरू कराने की मांग रखी गई, किसानों ने बताया कि नजीराबाद क्षेत्र से किसानों को 30 से 40 किलोमीटर दूर बैरसिया, मधुसूदनगढ़, नरसिंहगढ़ मंडीयों में अनाज बेचने हेतु जाना पड़ता है जिससे कि उनका खर्च बढ़ता है वहीं अगर नजीराबाद मंडी शुरू होती है तो किसानों का खर्च कम होगा और क्षेत्र का विकास भी होगा वहीं बारेलाल अहिरवार ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं आपकी मांग को माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी तक पहुंचाऊंगा और मंडी को शुरू कराने का पूरा प्रयास करूंगा, तत्पश्चात अहिरवार ने नजीराबाद में नव निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के कार्य का अवलोकन किया और समाज के वरिष्ठजनों, किसानों एवं समिति सदस्यों का स्वयं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए

मंदिर निर्माण हेतु समिति की प्रशंसा की।
ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




