छत्तीसगढ़

मयंक पटेल की पहल बनी मिसाल: सालर में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर सफल, युवाओं की टीम को मिली सराहना…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम सालर में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मयंक पटेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन हुआ। जनसेवा को समर्पित इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया, जबकि बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।
इस शिविर का आयोजन आशीर्वाद ब्लड सेंटर, सरायपाली के सहयोग से किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण-पत्र, हेलमेट एवं स्मार्ट वॉच भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सालर के सरपंच क्रांति उज्जवल सारथी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदान को महादान बताते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर को सफल बनाने में पुनीत राम सिदार, अमृत लाल थूरिया, दिलेश्वर सिदार, दीपक पटेल, विकास गिरी, छबिलाल पटेल, नीलेश पटेल, ऋतिक शर्मा, नारायण सिदार, तरुण पटेल, गुरु सिंह पटेल, कमल यादव, जीतेन्द्र रात्रे, चंद्रहास मालाकार, महेंद्र पटेल, नेतराम बरिहा, संजय पटेल, जुगल राम बरिहा, कौशल प्रसाद, दुर्गा शंकर, चन्द्रमणी पटेल, श्याम चौहान, प्रदीप बरिहा, हरी शर्मा, रोहित यादव, मधुसूदन पटेल, कृष्णा खड़िया, मधुसूदन बरिहा, दुस्यंत पटेल, दीपक मिरी, लाभा सिंह निषाद, दीपक बेहरा एवं नारायण यादव का विशेष योगदान रहा।
वहीं आशीर्वाद ब्लड सेंटर, सरायपाली की ओर से सोनू पटेल, पुरंदर पटेल, टिकेश पटेल, अनिल कुमार सिन्हा, मनोज पटेल एवं दीप्ति दास ने अपनी सक्रिय सेवाएं देते हुए शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मयंक पटेल ने कहा कि समाज सेवा केवल शब्दों से नहीं, बल्कि ऐसे जनहितकारी कार्यों से साबित होती है। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान है और भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक एवं जनहितकारी पहल बताया। रक्तदान के प्रति युवाओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना लगातार मजबूत हो रही है।

Related Articles