Blog

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की एकता का दिखा सशक्त स्वरूप, सारंगढ़ में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा का भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी का सारंगढ़ में भव्य स्वागत
सारंगढ़/बरमकेला।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी का सारंगढ़ आगमन रात्रि लगभग 8:00 बजे हुआ। इस अवसर पर सारंगढ़ जिले के समस्त विभागाध्यक्ष, संगठन अध्यक्ष, तहसील संयोजक एवं ब्लॉक संयोजकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अल्प समय में आयोजित इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी ने सारंगढ़ जिले के कर्मचारी-अधिकारियों की संगठनात्मक मजबूती की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार फेडरेशन की एकता को आदर्श उदाहरण बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने समस्त पदाधिकारियों को मंत्रालय आगमन हेतु आमंत्रण भी दिया।
इस दौरान जिला संयोजक फकीरा यादव, जिला प्रभारी लैलून भारद्वाज के साथ बरमकेला तहसील संयोजक सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल एवं उनकी टीम के कार्यों की विशेष प्रशंसा की गई।
सारंगढ़ नगरी आगमन पर पान-पानी व पालगी परंपरा के साथ अतिथियों का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह के रूप में स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया गया।
उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर —
कमल वर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ
चंद्रशेखर तिवारी – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
पंकज पांडेय – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ
मनोज साहू – प्रदेश अध्यक्ष, शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ
आलोक मिश्रा – प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ
संतोष कुमार वर्मा – संयोजक, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, नवा रायपुर
लोकेंद्र नाथ पटेल – जिला कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
बलभद्र पटेल – कार्यकारी जिला अध्यक्ष
दीनानाथ पटेल, बृजभूषण पटेल – जनपद पंचायत सारंगढ़
योगेश कुमार चंद्रा – स्वास्थ्य विभाग सारंगढ़
भागवत साहू, मुकेश केसरवानी – बिलाईगढ़
त्रिलोचन बिसी – सारंगढ़
सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles