कोरिया

प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन

कांग्रेस सत्ता में आने के बाद घोषणा पूरी करने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही है-भईयालाल राजवाड़े
छत्तीसगढ़ कोरिया/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर में भाजपा ने धान खरीदी को लेकर कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय घड़ी चौक में धरना प्रदर्शन एवं हल्ला बोल कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम सात सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाकों में भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, सत्ता के लालच में कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे किए। झूठी और लोकलुभावन घोषणा की। अब सत्ता में आने के बाद घोषणा पूरी करने के बजाय लोगों को गुमराह कर रही है।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा झूठे वादा कर प्रदेश में सरकार बनाई है, उन्होंने कहा कि, प्रति एकड़ न्यूनतम 20 क्विटल धान खरीदा जाए। साथ कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में 2500 रूपये क्विटल धान खरीदने का घोषणा किया था उसे पूरा करें। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय पूल में डेढ़ गुना अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है अब केन्द्र सरकार छत्तीसगढ़ से 60 लाख टन चावल खरीदेगी। केन्द्र से चावल के इस मद में 9 हजार करोड़ रूपये हाल ही में प्रदान किया गया है। 60 लाख टन चावल के लिए 90 लाख टन धान की जरूरत होगी। जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का रकबा घटाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सरकार को किसानो का एक-एक दाना धान खरीदी के अपने वायदा को पूरा करना चाहिए। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामतानाथ तिवारी ने कहा कि, प्रदेश सरकार पहले किसानों को कर्ज माफी के नाम पर ठगा, फिर 2500 रुपये समर्थन मूल्य को लेकर धोखा, अब विलंब से धान खरीदी कर किसानों के साथ विश्वासघात कर रही है। भाजपा किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। साथ ही अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री भईयालाल राजवाड़े जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे,जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह,शैलेश शिवहरे,सुभाष साहू,भानु पाल,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल राजवाड़े,राजेश सिंह,अभिमन्यु मुदली,संदीप गुप्ता,कपिल जायसवाल,गोपाल राजवाड़े, संदीप दुबे,श्रीराम राजवाड़े,अधिवक्ता बिजेंद्र साहू,रेखा सिंह,मंजू जीवनानी,सतेंद्र राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े,मोंटी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Live bharat 36 news

अनिल पाण्डेय की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button