ताजातरीन
विभाग ने दी पदोन्नति उप निरीक्षक से बने निरीक्षक
आज दिनांक 30-12-2022 को पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के द्वारा जिला पुलिस महासमुंद में पदस्थ 2013 बैच के उप निरीक्षक हर्ष कुमार धुरंधर व उप निरीक्षक योगेश सोनी को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्न्ति प्रदान की गई। नये साल के आगमन के दो दिन पूर्व ही दोनो पुलिस अधिकारियों को विभाग से मिले पदोन्नति, उनके जीवन मे खुशियों का पल लेकर आया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवम रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर इत्यादि उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने दोनो पदोन्नत निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी गयी।