रायगढ़

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी का प्रथम रायगढ़ आगमन

जिला रायगढ़ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि भगत जी द्वारा लैलूंगा से रायगढ़ सड़को की खराब हालत को सुधार करवाने हेतु पदयात्रा किया जा रहा है,

जिनका आगमन आज दिनांक 19/09/2022, सोमवार को सुबह 11 बजे ढिमरापुर चौक से पदयात्रा करते हुवे कलेक्टर महोदया रायगढ़ को जर्जर खराब सड़क को लेलर ज्ञापन सौपा गया जिसमे मुख्य रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी एवं भाजयुमो छत्तीसगढ़ के महामंत्री टेकेश्वर जैन जी एवं भाजयुमो रायगढ़ जिला के प्रभारी जितेंद्र देवांगन जी एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रायगढ़ विनायक पटनायक जी उपस्थित रहें।।

जैसा की आप सभी जानते है की भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात रवि भगत भैया जी का प्रथम बार रायगढ़ आगमन हो रहा जिसमे समस्त भाजयुमो के कार्यकर्ताओ द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में समस्त रायगढ़ जिला में निवासरत भाजयुमो प्रदेश कार्य सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे।

लाइव भारत 36न्यूज से मनोज कुमार चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button