कांकेर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से मुड़पार के किसान
रामलाल और रामसिंह बेहद खुश
धान खरीदी केन्द्र सरोना में सभी सुविधा होने से किसानों में खुशी की लहर

नरहरपुर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र सरोना में सभी सुविधाएं होने से क्षेत्र के किसान बेहद खुश है। गत 08 दिसम्बर को नजदीकी गांव मुड़पार निवासी 73 वर्षीय किसान रामलाल नेताम ने बताया कि मैं आज 15 क्विंटल और मुड़पार के ही किसान 75 वर्षीय रामसिंह कोड़ोपी के द्वारा 07.60 क्विंटल धान बिक्री किया गया। उन्होंने बताया कि धान बेचने मे कोई परेशानी नही हुई, धान बेचने के लिए टोकन के साथ हमे बारदाना भी धान खरीदी केन्द्र से उपलब्ध कराया गया। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आभार जताया।

बरदाने का मूल्य 18 रूपये से बढ़ाकर 25 रूपये करने पर वे कहते है कि राज्य सरकार ने किसानों के हित मे एतिहासिक फैसला लिया है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।

रामलाल नेताम और रामसिंह कोड़ोपी ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र सरोना में किसानो की सहुलियत का पूरा ध्यान रखते हुए धान बिक्री के लिए पंचायतवार टोकन मिलने से किसानों में उत्साह का लहर है। धान खरीदी केन्द्र सरोना में धान बिक्री करने आये किसानों के लिए छाया, पानी, बिजली और शौचालय का व्यवस्था किया गया है।


धान खरीदी समिति सरोना अंतर्गत 08 दिसम्बर तक 33795.60 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमें अभनपुर में 1539 क्विंटल, घोटियावाही में 4218 क्विंटल, दुधावा में 2429 क्विंटल, मुसुरपुट्टा में 1435 क्विंटल, सारवण्डी में 2095, बासनवाही में 3692, माण्डाभर्री में 3106, डंवरखार में 936, बुदेली में 4533, कुम्हानखार में 1335, ठेमा 1731 और सरोना 6743 क्विंटल धान खरीदी हुई है।

विनोद साहू लाइव भारत 36 न्यूज़ कांकेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button